द्वारा: क्लेयर

गर्भावस्था की अवधि (Gestational Length) क्या है?

आपको पता चल चुका है कि आप गर्भवती हैं। आपने गर्भपात कराने का फैसला कर लिया है। अब क्या करेंगीं?

आप जिस शहर में रहती हैं, उसके अनुसार, कई स्थानीय और/या अंतरराष्ट्रीय प्रदाता हैं जो सुरक्षित गर्भपात विकल्प प्रदान कर आपकी मदद कर सकते हैं। इनमें से कई संगठन आपके अगले सुरक्षित कदम का निर्धारण करने के लिए आपकी गर्भावस्था के बारे में कुछ बहुत मूलभूत प्रश्न पूछ कर प्रक्रिया की शुरुआत करेंगें। सबसे अधिक संभावना इस सवाल के पूछे जाने की होगी– “आप कितने समय से गर्भवती हैं?”

लेकिन “गर्भावस्था की अवधि/gestational length” का क्या अर्थ है? जब प्रदाता गर्भावस्था की अवधि के बारे में पूछ रहा होता है तो वह यह जानना चाहता है कि आप कितने समय से गर्भवती हैं। इस अवधि की गणना करना, जैसा कि लगता है, हमेशा आसान नहीं होती।

गर्भावस्था की अवधि की गणना

कई महिलाएं मानती हैं कि उस समय से अपने गर्भवती होने की गणना करनी चाहिए जिस समय उनके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। जैसे, यदि किसी महिला की गर्भवती होने की पुष्टि बुधवार, 1 अगस्त को हुई और 14 अगस्त को डॉक्टर से मिलने पर उससे पूछा गया कि वह कितने समय से गर्भवती है तो संभव है महिला बताए कि वह 2 सप्ताह की गर्भवती है। लेकिन वास्तव में यह सही नहीं है।

एक गर्भावती महिला की गर्भावस्था की अवधि की गणना करने का सही तरीका है कि महिला से उसके अंतिम मासिक धर्म की जानकारी ली जाए। गर्भावस्था की अवधि की गणना उसके अंतिम मासिक धर्म के पहले दिन से की जाती है।

आईए हम अपने उसी उदाहरण पर फिर से बात करते हैं जिसमें महिला के गर्भवती होने की पुष्टि 1 अगस्त को हुई थी। उस महिला को उसके गर्भावस्था की अवधि की गणना करने में मदद करने के लिए, उनकी डॉक्टर उनसे पूछ सकती है कि, “आपको अंतिम बार मासिक धर्म कब हुआ था?” महिला थोड़ा सोच कर बताएगी, “मेरा अंतिम मासिक धर्म रविवार, 1 जुलाई को शुरु हुआ था और मुझे गुरुवार, 5 जुलाई तक ब्लीडिंग (मासिक धर्म) हुई थी।

डॉक्टर को अपना कैलेंडर निकालना चाहिए और उस में रविवार, 1 जुलाई की तारीख पर घेरा लगा लेना चाहिए। इसी दिन से हम गर्भावस्था की अवधि की गणना शुरु करेंगें और पता लगाएंगे कि महिला कितने सप्ताह की गर्भवती है। इसके बाद डॉक्टर अपनी उंगलियों को कैलेंडर में एक सप्ताह के बाद यानि रविवार 8 जुलाई पर रखेंगी। यह गर्भावस्था का पहला (1) सप्ताह है। फिर, डॉक्टर अपनी उंगली को रविवार, 15 जुलाई पर रखेंगी। यह गर्भावस्था का दूसरा (2) सप्ताह होगा। डॉक्टर इसी प्रकार महिला के लिए सप्ताहों की गिनती करना जारी रखेंगी।

इस तरीके के आधार पर, वे निर्णय करेंगी कि जब महिला को 1 अगस्त को गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी उस समय वह महिला चार (4) सप्ताह और तीन (3) दिन की गर्भवती थी। 14 अगस्त को जब वह डॉक्टर से मिलने आई, तब वह छह (6) सप्ताह और दो (2) दिनों की गर्भवती थी।

गर्भावस्था की अवधि इतनी महत्वपूर्ण क्यों है? गर्भवस्था की अवधि के आधार पर ही महिला और डॉक्टर सुरक्षित गर्भपात की कौन सी विधि अपनाई जानी है, इस पर फैसला कर सकती हैं।

मेडिकल अबॉर्शन (चिकित्सीय गर्भपात) या अबॉर्शन विद पिल्स (गोलियों से गर्भपात) करने की सलाह ऐसी महिलाओं को दी जाती है जो बहुत कम समय से गर्भवती हों। हालांकि, जैसे– जैसे गर्भावस्था की अवधि बढ़ती जाती है, डॉक्टर खुराक में थोड़ा बदलाव करने और गर्भपात की गोलियां (अबॉर्शन पिल्स) देने का विकल्प अपना सकती हैं। ऐसा महिला के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए किया जाता है।

क्या आप गर्भावस्था की अवधि की गणना से जुड़ा कोई प्रश्न पूछना चाहती हैं या आप सुरक्षित मेडिकल अबॉर्शन से जुड़ी जानकारी और संसाधनों की तलाश में हैं, तो हमसे बिना किसी संकोच के संपर्क करें। आप हमारी वेबसाइट पर जा सकती हैं या हमें सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकती हैं: फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम, और पिंटरेस्ट

क्लेयर एक शिक्षिका, प्रजनन अधिकारों की पक्षधर और https://www.howtouseabortionpill.org/ की प्रबंधक हैं।