घर पर सुरक्षित गर्भपात

Author: Claire

guide to abortion at home

द्वारा: क्लेयर

जिन जगहों पर गर्भपात पर कानूनी रूप से प्रतिबंध लगाया गया है वहां क्लीनिकों और अस्पतालों के बाहर गर्भपात किए जाते हैं। ऐतिहासिक रूप से, महिलाओं के लिए इस प्रकार के गर्भपात बहुत खतरनाक हो सकते हैं क्योंकि ऐसे गर्भपात अक्सर अप्रशिक्षित चिकित्सकों या अस्वच्छ परिस्थितियों में किए जाते हैं।

अब हालांकि पूरे विश्व में महिलाओं को गर्भपात की गोलियां आसानी से मिलने लगी हैं, शुरुआती गर्भपात के लिए घर पर किया जाने वाला गर्भपात एक आम और सुरक्षित विकल्प है।

लेकिन शुरुआत कहां से करें? ऐसे में जब आप अपनी शर्तों पर गर्भपात करवाना चाह रही हों तो गर्भपात के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करना बहुत मुश्किल हो सकता है। सूचना के इस खाई को पाटने के लिए हमने घर पर सुरक्षित गर्भपात के लिए नीचे एक गाइड दिया है।

गर्भावस्था की पुष्टि

शुरुआती गर्भावस्था के कई संभावित संकेत हो सकते हैं लेकिन अलग– अलग महिलाओं में इसके अलग– अलग लक्षण हो सकते हैं। मासिक धर्म का न आना शायद गर्भावस्था का सबसे विश्वसनीय संकेत है लेकिन फिर भी कईयों के पास अन्य कारण भी हो सकते हैं।

घर में गर्भावस्था की जांच करने और गर्भावस्था की पुष्टि के लिए यूरीन प्रेग्नेंसी टेस्ट तेज़, सटीक, सस्ता तरीका है। आप शुरूआती गर्भावस्था और समय रहते गर्भपात कराने संबंधी अधिक जानकारी यहां से प्राप्त कर सकती हैं।

गर्भावस्था कितने सप्ताह की है, पता करें

एक बार जब आपको पता चल जाए कि आप गर्भवती हैं, यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आपकी गर्भावस्था कितने सप्ताह की है। यह एक भ्रामक गणना हो सकती है। सप्ताहों में गर्भावस्था का पता लगाने के लिए आपको अपने पिछले मासिक धर्म के पहले दिन से गिनती शुरु करनी चाहिए। गर्भावस्था की गणना करने संबंधी अधिक जानकारी के लिए आप हमारी स्टेप–बाई–स्टेप ब्लॉग की मदद ले सकते हैं।

सुरक्षित गर्भपात पर हम जो सूचनाएं और निर्देश यहां दे रहे हैं वह शुरुआती 10 सप्ताहों से कम की गर्भावस्था के लिए हैं। यदि आपकी गर्भावस्था इससे अधिक समय की हो चुकी है तो आप अपने देश प्रोफाइल पर सुरक्षित विकल्पों के बारे में पढ़ सकते हैं या www.womenhelp.org पर हमारे दोस्तों से संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे किसी भी विचार की समीक्षा करना जो आपके लिए खास हो सकता है

क्या आपमें खून की कमी हैं? स्तनपान कराती हैं? आईयूडी (IUD) से पीड़ित हैं? कुछ महिलाएं दूसरों के मुकाबले अपने चिकित्सीय गर्भपात पर अलग– अलग कारणों से विचार करना चाह सकती हैं। हम हमारी वेबसाइट के विचार सेक्शन पर उन सभी कारणों को साझा करते हैं और उसका समाधान भी देते हैं।

सुरक्षित, असरदार गर्भपात गोलियों तक पहुँच

जब बात सुरक्षित गर्भपात गोलियां प्राप्त करने हो तो कुछ अलग विकल्प भी हैं। कुछ लोगों को ये गोलियां स्थानीय क्लीनिक, अस्पताल या दवाखाने में मिल सकती हैं। अन्य लोग www.womenhelp.org या www.womenonweb.org जैसे ऑनलाइन प्रदाताओं से गोलियां लेने का भी विकल्प चुन सकते हैं।

चाहे आप कोई भी विकल्प चुनें, आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपको उचित संख्या में गोलियां मिल रही हैं। यदि 10 सप्ताह से कम की गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल दोनों का प्रयोग किया जा रहा है तो इस प्रक्रिया में मिफेप्रिस्टोन की 1 गोली (200 मिलीग्राम) और मिसोप्रोस्टोल की 4 गोलियां (प्रत्येक 200 माइक्रोग्राम)। शुरुआती 10 सप्ताह की गर्भावस्था को यदि सिर्फ मिसोप्रोस्टोल का प्रयोग कर गर्भपात कराया जा रहा हो तो इसके लिए मिसोप्रोस्टोल की 12 गोलियों (प्रत्येक 200 माइक्रोग्राम/mcg) की आवश्यकता होगी।

आपको जो मिल रहा है वह कानून वैध है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है? हम इस वेबसाइट पर गर्भपात की अलग–अलग प्रकार की गोलियों की तस्वीरें, दे रहें जो आपको विजुअल सेंस प्रदान कर सकते हैं।

चिकित्सीय गर्भपात के लिए पूर्ण निर्देशों को पढ़ें

प्रक्रिया के हर एक चरण में सहज महसूस करें। आप हमारी वेबसाइट के निर्देश पेज पर दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ सकती हैं।

संभावित परेशानियों की जानकारी रखें और एक सुरक्षित योजना बनाएं

बिल्कुल स्पष्ट शब्दों में कहें तो गर्भावस्था के शुरुआती 10 सप्ताह के भीतर मेडिकल अबॉर्शन (चिकित्सीय गर्भपात) कराना सुरक्षित विकल्प है। (वास्तव में, आंकड़ों के अनुसार यह जन्म देने से भी अधिक सुरक्षित है।) लेकिन किसी भी दूसरी चिकित्सा प्रक्रिया के जैसे ही आप एक सुरक्षित योजना चाहेंगी। परेशानियों और उससे निपटने से जुड़ी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं ।

गर्भपात के दौरान क्या उम्मीद रखें, के बारे में जानें और पहले ही योजना बना लें

गर्भपात प्रक्रिया के दौरान आपकी शांति एवं सहजता के लिए आपको पता होना चाहिए कि प्रक्रिया के दौरान क्या– क्या हो सकता है। क्या प्रक्रिया में ऐंठन होगी? हाँ। ब्लीडिंग (रक्तस्राव)? हाँ। और क्या? कब तक? हमारी वेबसाइट पर गोली का उपयोग करने के बाद पेज पर जाएं और पूरी जानकारी प्राप्त करें।

इन वास्तविकताओं को समझ लेने के बाद आपको योजना बनाने में मदद मिलेगी। सच कहें तो, आप अपने लिए डीआईवाई अबॉर्शन केयर किट भी रख सकती हैं।

गर्भपात की गोलियों का प्रयोग तभी करें जब आप पूरी तरह से तैयार हों

इस स्थिति में आपको पूरी तरह से सूचित, समाधानों से लैस और तैयार रहना चाहिए। गोलियों का उपयोग तभी करें जब आप पूरी तरह से तैयार हों।

बाद में अपनी स्थिति पर खुद नज़र रखें

जैसा कि हमने उपर बताया, परेशानियां बहुत कम मामलों में ही होती हैं लेकिन आपको इन पर नज़र रखनी चाहिए। आप अपने पूरे स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती पर भी नज़र रख सकती हैं। ध्यान रखें कि गर्भपात के बाद कई सप्ताहों तक ब्लीडिंग (रक्तस्राव/ मासिक धर्म) हो सकता है, लेकिन हर बीतने वाले दिन के साथ यह कम और कम होता जाना चाहिए। मिसोप्रोस्टोल का प्रयोग करने के कुछ घंटों तक ऐंठन बहुत अधिक हो सकती है और इसे धीरे– धीरे कम होना चाहिए। ज्यादातर महिलाओं को 24 घंटों के भीतर अच्छा महसूस होने लगता है।

अब आप गर्भवती नहीं हैं, इसी पुष्टि हेतु जाँच

यह अनिवार्य चरण नहीं है लेकिन कुछ महिलाएं इस बात की पुष्टि करने के लिए कि अब वे गर्भवती नहीं रहीं, गर्भपात के बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करना पसंद करती हैं। यह आप फॉलो–अप प्रेग्नेंसी टेस्ट करने का विकल्प चुनती हैं तो सुनिश्चित कर लें कि आप यह जांच गर्भपात करने के कम– से– कम दो सप्ताह के बाद ही कराएं। गर्भपात के बाद शरीर के हार्मोन्स को सामान्य स्तर पर आने में कुछ समय लगता है, इसका अर्थ है यदि आप गर्भपात के बाद जल्द ही जांच कराएंगी तो आपको झूठी पॉजिटिव रिपोर्ट मिल सकती है।

तो हमने घर पर सुरक्षित गर्भपात कैसे किया? अभी भी कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं? अधिक जानकारी के लिए आप हमारी website पर जा सकते हैं या हमारे ईमेल: info@howtouseabortionpill.org के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

आप सोशल मीडिया के माध्यम से भी सुरक्षित गर्भपात से संबंधित अन्य खबरों के लिए हमसे जुड़े रह सकते हैं: हम फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम, और पिंटरेस्ट पर उपलब्ध हैं।

क्लेयर एक शिक्षिका, प्रजनन अधिकारों की पक्षधर और https://www.howtouseabortionpill.org/ की प्रबंधक हैं।

HowToUseAbortionPill.org एक पंजीकृत एवं यू.एस.-आधारित 501c(3) गैर-लाभकारी संगठन से संबद्धता रखता है।
HowToUseAbortionPill.org द्वारा प्रदान की जाने वाली सामग्री केवल सूचना और जानकारी के उद्देश्य के लिए है और यह किसी भी चिकित्सा संगठन से संबद्ध नहीं है।

Powered by Women First Digital